काबुल एयरपोर्ट के नाले में लाशों और घायलों का अंबार लगा, अपनों को तलाश रहे लोग
Image Credit: Twitter
काबुल हवाईअड्डे से लगे जिस नाले से होते हुए लोग अंदर घुसकर विमान से दूसरे देश सुरक्षित जाने की कोशिश कर रहे थे, धमाकों के बाद उसी नाले में लाशों और घायलों का अंबार लग गया था। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही जारी वीडियो में दिखाया गया था कि नाले के पास किस तरह लोगों का हुजूम लगा है। आज लोग पानी में अपनों को तलाश रहे थे।