32 साल की दुष्कर्म पीड़िता की मौत, 21 सितंबर तक पुलिस रिमांड में रहेगा आरोपी
Image Credit: Shortpedia
मुंबई के साकीनाका इलाके में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता की आज इलाज के दौरान मौत हुई। 32 वर्षीया दुष्कर्म पीड़िता का इलाज घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया । कोर्ट ने 21 सितंबर तक उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।