दिल्ली एम्स में भर्ती मरीज ने की आत्महत्या, पांच-छह महीने से था भर्ती
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया, 'मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।' मरने वाला व्यक्ति मध्य प्रदेश के सतना का रहने वाला था। वह पांच-छह महीने पहले आंत के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था।