गंभीर श्रेणी में दिल्ली की हवा, 533 रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता फिलहाल गंभीर श्रेणी में रहेगी। आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 533 रहा। सुबह दिल्ली में घना कोहरा दिखा। यह ठंड का कोहरा नहीं बल्कि प्रदूषण की मोटी परत है जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर यदि 300 और 500 से अधिक रहता है तो वायु गुणवत्ता की श्रेणी गंभीर है।