दिल्ली सरकार ने क्रिसमस, न्यू ईयर के आयोजन में एकत्रित होने पर लगाई रोक
Image Credit: Dainik Jagran
ओमिक्रॉन को देखते हुए दिल्ली में किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर क्रिसमस और नए साल पर होने वाली पार्टियों पर भी पूरी तरह रोक लग गई है। किसी भी सार्वजनिक जगहों पर क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी नही हो सकेगी। इस संबंध में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों के डीएम और डीसीपी को आदेश जारी किया है।