राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
Image Credit: Nbt
दिल्ली हाईकोर्ट ने राकेश अस्थाना की नियुक्ति के मामले में दाखिल याचिका खारिज की। गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी अस्थाना की दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्ति और सेवा विस्तार को लेकर चुनौती दी गई थी। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति के खिलाफ चुनौती, कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है, इसके पीछे बदले की भावना है।