दिल्ली: भारी बारिश के बाद अरविंद केजरीवाल के घर की छत गिरी
Image Credit: shortpedia
बीते सप्ताह राजधानी दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर की छत का एक हिस्सा गिर गया था। मुख्यमंत्री केजरीवाल सिविल लाइन्स में फ्लैग स्टाफ रोड पर बने आवास में रहते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि जिस कमरे की छत गिरी, उसे खुद केजरीवाल इस्तेमाल करते हैं। बीते कुछ महीनों में यहां कई बैठकें भी हुई थीं। गनीमत यह है कि घटना के समय कोई उस कमरे में मौजूद नहीं था।