लगातार बारिश से दिल्ली में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड, कई जगह जलभराव
Image Credit: live hindustan
दिल्ली में 13 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक बारिश दर्ज हुई। इस दौरान राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया। सफदरजंग वेधशाला ने 41 मिमी बारिश दर्ज की, जो कम से कम 13 साल में जनवरी में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। वहीं पालम में मौसम केंद्र ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 48 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है।