दिल्ली की महिला ने कराया मारिया शारापोवा और माइकल शूमाकर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Image Credit: Shortpedia
पूर्व रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा और पूर्व फार्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज हुआ। नई दिल्ली के छतरपुर मिनी फार्म निवासी शेफाली अग्रवाल ने इन दोनों और 11 अन्य लोगों के खिलाफ ये मामला दर्ज कराया। मामला फ्लैट की बुकिंग और कब्जे से जुड़ा है। खिलाड़ियों के नाम पर उनसे ऐसे प्रोजेक्ट में पैसा लगवाया गया जो कभी बना ही नहीं।