दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल हुईं संक्रमित
Image Credit: Tribune India
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वो बीमार महसूस कर रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'कोरोना जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। तेज बुखार के साथ बहुत बीमार महसूस कर रही हूं। खुद को पृथक कर लिया है। मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी आरटीपीसीआर जांच करवा लें।'