जहरीली हुई दिल्ली-NCR क्षेत्र की हवा, साल के सबसे खराब स्तर पर पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक
Image Credit: newsbyte
दिवाली के बाद से ही दिल्ली-NCR क्षेत्र की हवा जहरीली होती जा रही है। प्रतिदिन पूरा दिल्ली-NCR क्षेत्र धुंध के आगोस में लिपटा नजर आ रहा है, लेकिन शुक्रवार को जहरीली धुंध की यह परत और मोटी हो गई है। हालत यह रही कि सूरज का रंग नारंगी दिखने लग गया और दृश्यता 200 मीटर तक कम हो गई। यही नहीं दिल्ली-NCR क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) साल के सबसे खराब स्तर यानी 471 पर पहुंच गया।