रात भर हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलजमाव
Image Credit: Ndtv
देश की राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में रात भर हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इसके अलावा पारा लुढ़कने के साथ ठंड भी बढ़ गयी है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।इससे साफ है कि आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी से हरियाणा के किसानों टेंशन बढ़ गयी।