दिवाली के बाद 'जहरीली' हो जाएगी दिल्ली की हवा, रेड जोन में पहुंची एयर क्वालिटी
Image Credit: Newsbyte
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है. दिवाली के बाद राजधानी और आस-पास के इलाकों में प्रदूषण के और गंभीर होने का अनुमान है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने कहा है कि दिवाली की रात दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'गंभीर श्रेणी' में पहुंच सकती है. दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने के खतरे के बीच दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स अलर्ट जोन में पहुंच गया है.