काहिरा में पटरी से उतरी रेलगाड़ी, 11 लोगों की मौत, 98 घायल
Image Credit: ABC news
मिस्र की राजधानी काहिरा में कल एक रेलगाड़ी पटरी से उतरी। हादसे में करीब 11 लोग मरे और 98 लोग घायल हुए। काहिरा से उत्तर में कालुबिया प्रांत के बान्हा शहर में रेलगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के वीडियो में रेलगाड़ी के डिब्बे पलटे नजर आ रहे हैं और यात्री बाहर निकलते दिखाई देते हैं। यह रेलगाड़ी नील नदी डेल्टा के शहर मनसउरा से मिस्र की राजधानी काहिरा जा रही थी।