छठ पूजा पर श्रृद्धालुओं ने प्रदूषित यमुना में लगाई डुबकी
Image Credit: Twitter
छठ पूजा में इस बार दिल्ली की यमुना नदीं के प्रदूषण पर लोगों का ध्यान गया। यमुना नदी काफी समय से प्रदूषित है। छठ पूजा के मौके पर जब श्रृद्धालुओं ने डुबकी लगाई तो वहां नदी में झाग तैरते मिले। दिल्ली सरकार ने यमुना नदी को पूर्ण स्वच्छ बनाने का दावा किया था। लेकिन ताज़ा तस्वीरें बताती हैं कि दिल्ली में यमुना नदी की कोई सुध नहीं ली गई है।