बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह लखनऊ से गिरफ्तार
Image Credit: Shortpedia
यूपी के बलिया गोलीकांड में मुख्य आरोपित धीरेंद्र प्रताप सिंह को चार दिन बाद गिरफ्तार किया गया है। यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क से धीरेंद्र सिंह को आज सुबह गिरफ्तार किया है। बता दें धीरेंद्र घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। इस दौरान धीरेंद्र सिंह ने विडियो जारी कर अपनी सफाई दी थी।