डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म: ऑनलाइन मिलेगी ड्रोन उड़ाने की अनुमति
Image Credit: Wikipedia
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि अगले दो दिनों में एक डिजिटल प्लेटफाॅर्म पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके तहत देश में ड्रोन उड़ाने के लिए फ्लाई और नो-फ्लाई क्षेत्रों को दर्शाने वाला एक इंटरेक्टिव एयरस्पेस मैप ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। ड्रोन संचालित करने की अनुमति प्राप्त करने के लिए पेश किए जा रहे इस डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म की मदद से तुरंत मंजूरी/अस्वीकृति दी जा सकेगी।