डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन, कई स्टार्स ने व्यक्त किया दुख
Image Credit: Shortpedia
फिल्म 'प्यार तुने क्या किया' के निर्देशक रजत मुखर्जी का निधन हो गया। निर्देशक का निधन किडनी फैलियर और लंग इंफेक्शन की वजह से हुआ। जानकारी के मुताबिक वे काफी समय से बीमार थे और उनके किडनी और फेफड़ों का इलाज चल रहा था। निर्देशक अपनी कई फिल्मों के लिए जाने जाते थे। एक्टर मनोज बाजपेयी, हंसल मेहता, अनुभव सिन्हा समेत कई स्टार्स ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।