Disha Patani के पिता सहित विभाग के तीन अफसर संक्रमित, ऑफिस बंद
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस दिशा पटानी के पिता जगदीश चंद्र पटानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह बिजली विभाग में काम करते हैं। जगदीश के अलावा बिजली विभाग के तीन अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने दी है। विभाग के सभी लोग काफी डरे हुए हैं। फिलहाल जोनल मुख्य अभियंता कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।