बाबा रामदेव के खिलाफ डॉक्टर लामबंद, आज मनाएंगे काला दिवस
Image Credit: Shortpedia
बाबा रामदेव और एलोपैथी डॉक्टरों के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में 1 जून को तमाम डॉक्टर काला दिवस मनाएंगे। डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों की देखभाल इससे प्रभावित भी नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि मंगलवार सुबह से ही तमाम डॉक्टर अपने अस्पतालों में काले बैज, काले रिबन लगाकर काम करेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि ये महामारी का समय है।