आतिशबाजी को धर्म से नहीं जोड़ें, लोगों को सांस लेने दें: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय
Image Credit: facebook
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को विपक्षी दलों से आतिशबाजी को धर्म से नहीं जोड़ने और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए बच्चों व बुजुर्गों की जान जोखिम में नहीं डालने की अपील की. उन्होंने केंद्र से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को दिवाली के दौरान पराली जलाने से रोकने के लिए अनिवार्य परामर्श जारी करने का आग्रह भी किया. राय ने कहा, ‘‘दिवाली, दीयों का त्यौहार है, पटाखे जलाने का नहीं.’’