केंद्र ने फिर अटकाई दिल्ली में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी
Image Credit: Shortpedia
केंद्र ने राशन दुकानदारों की शिकायत के आधार पर दिल्ली सरकार को एक बार फिर राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना को लागू करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार ने शनिवार को यह दावा किया। आप के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यह भारतीय जनता पार्टी और राशन माफिया के बीच मिलीभगत का स्पष्ट मामला है।