एम्स से सफदरजंग तक अब ड्रोन के जरिए पहुंचाया जाएगा कॉर्निया
Image Credit: Shortpedia
एम्स से सफदरजंग तक अब ड्रोन कॉर्निया पहुंचाएगा। ये रुकी हुई योजना अब फिर से शुरू की जा रही है। आरपी सेंटर के प्रमुख डॉ. जेएस तितियाल ने बताया कि ड्रोन को तैयार करने के बाद यदि एम्स और सफदरजंग अस्पताल के बीच उड़ान सफल रही तो आरएमएल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को भी एम्स से जोड़ा जाएगा। आरपी सेंटर ने आईआईटी विशेषज्ञों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया।