धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान धंसी जमीन, 12 से अधिक दबे
Image Credit: Scroll
झारखंड के धनबाद स्थित डूमरजोड क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान जमीन 50 फीट धंसी, जिसमें 12 से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फरवरी 2022 में भी धनबाद में ही एक अवैध कोयला खदान ढही थी, जिसमें 2 दर्जन से अधिक मजदूर दबकर मरे थे। अवैध रूप से संचालित यह कोयला खदान एक खनन उपकरण के 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद धंस गई।