जम्मू-कश्मीर में आज सुबह 7 बजे फिर आया भूकंप; 6.8 रही तीव्रता
Image Credit: Shortpedia
देश में आए दिन भूकंप महसूस हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में पहले तो आज रात भूकंप के झटके महसूस हुए। जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 रही। अब सुबह 7 बजे भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके लगे। जिनकी तीव्रता 6.8 आंकी गई। भूकंप का केंद्र कजाकिस्तान में था। लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।