जयपुर में लगे भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं, तीव्रता 3.8 मापी गई
Image Credit: Shortpedia
जयपुर में आज सुबह करीब 8 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकले आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का केंद्र धरती के पांच किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि, तीव्रता कम होने के कारण भूकंप में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।