शिक्षा मंत्रालय ने एम जगदीश कुमार को बनाया UGC अध्यक्ष, प्रोफेसर सकलानी बने NCERT निदेशक
Image Credit: Newsbyte
शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के निदेशक के पदों पर नियुक्ति की घोषणा की। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कुलपति एम जगदीश कुमार को UGC का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं उत्तराखंड के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सकलानी को NCERT का निदेशक नियुक्त किया गया है।