घाटी में शांति के साथ मनी ईद, प्रशासन ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट
Image Credit: Shortpedia
आर्टिकल-370 कमजोर हुई तो घाटी में अशांति फैलने के कयास थे, लेकिन इसके विपरीत घाटी में शांति है। ये कहना है प्रशासन की रिपोर्ट का, जो गृह मंत्रालय को सौंपी गई है। ईद-उल-अजहा पर धारा 144 हटी। लोग घरों से बाहर निकले। 300 से ज्यादा टेलीफोन बूथ पर कॉलिंग सर्विस शुरु हुई। जम्मू के 5 जिलों में पूरी तरह से रिस्ट्रिक्शन हटा लिया गया था। राज्य भर में लाखों लोगों ने ईद का जश्न मनाया।