मध्य प्रदेश में रैलियों पर HC के प्रतिबंध लगाने को चुनाव आयोग ने SC में दी चुनौती
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश उपचुनाव में HC के आदेश को चुनाव आयोग ने SC में चुनौती दी है। दरअसल HC ने विधानसभा उपचुनावों में चुनाव प्रचार के लिए सीमित संख्या के साथ भौतिक राजनीतिक सभा के लिए दी गई अनुमति पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने कहा, 'हाईकोर्ट के निर्देशों ने व्यापक दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है'। बता दें प्रदेश में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद विधानसभा उपचुनाव कराए जा रहे हैं।