विश्व के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क, 110 अरब डॉलर हुई संपत्ति
Image Credit: Shortpedia
स्पेस एक्स और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार मस्क की कुल संपत्ति बढ़कर 110 अरब डॉलर हो गई है। जानकारी के मुताबिक मस्क की संपत्ति एक दिन में 50 हजार करोड़ से ज्यादा हुई है। वहीं 185 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अमेज़न के CEO जेफ बेज़ोस इस लिस्ट में नंबर वन पर हैं।