भूखमरी मिटाने के लिए छह अरब डॉलर देने को तैयार है एलन मस्क
Image Credit: Economic Times
एलन मस्क का कहना है कि अगर यूएन अधिकारी ये साबित कर दें कि उनके छह अरब डॉलर से दुनिया की भूख मिट सकती है, तो वह अपने शेयर बेचने के लिए तैयार हैं। उन्होंने डब्ल्यूएफपी निदेशक डेविड बेस्ली के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि अगर डब्ल्यूएफपी यह बता दे किया छह अरब डॉलर से दुनिया की भूख कैसे मिटेगी, तो मैं अभी टेस्ला का स्टॉक बेच दूंगा।