सरकार विरोधी प्रदर्शनों को लेकर बैंकाक में आपातकाल घोषित
Image Credit: Shortpedia
बैंकाक में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी राजसत्ता संविधान में संशोधन की मांग को लेकर दो दिनों से प्रदर्शन कर हैं। अधिकारियों ने राजधानी में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए आपातकाल घोषित किया है। आपातकाल के दौरान पांच या अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले समाचार या ऑनलाइन संदेशों के प्रकाशन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।