ओडिशा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर
Image Credit: Shortpedia
ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। माओवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद विशेष ऑपरेशन समूह के जवान, एक समर्पित नक्सल विरोधी बल और ओडिशा पुलिस की एक विशेष कांस्टेबल इकाई ने नक्सलियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में भाग लिया। वहीं इलाके में तलाशी अभियान के लिए और बल भेजे गए हैं।