प्रवर्तन निदेशालय ने टीआरएस सांसद नागेश्वर राव के कार्यालयों पर छापे मारे
Image Credit: Shortpedia
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने तेलंगाना राष्ट्र समिति सासंद एन नागेश्वर राव से जुड़े मधुकोन ग्रुप के कुछ कार्यालयों पर शुक्रवार को छापे मारे। सूत्रों ने बताया है कि ये छापेमारी मधुकोन ग्रुप की कंपनी रांची एक्सप्रेस वे लिमिटेड की निधि को कथित तौर पर दूसरे कार्यों में इस्तेमाल करने से संबंधित है। हालांकि ये छापे जुबली हिल्स में मधुकोन के कार्यालयों और कुछ निदेशकों के घरों पर मारे गए।