ब्लू ऑरिजिन की उड़ान से अंतरिक्ष गए एंटरप्रेन्योर की न्यू जर्सी विमान हादसे में मौत
Image Credit: yahoo
जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ऑरिजिन की अंतरिक्ष के लिए दूसरी टूरिस्ट उड़ान में जाने वाले एंटरप्रेन्योर ग्लेन डी वराइस की गुरुवार को न्यू जर्सी में एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। वे 49 वर्ष के थे। उनकी मौत से शोकाकुल पिता ने बताया है कि वराइस बहुत ही बेहतरीन शख्स थे। डी वराइस, प्राइवेट पायलट, मैराथन धावक, बालरूम डांसर होने के साथ ही एक मालिक्यूलर बायोलाजिस्ट भी थे।