फेक टीआरपी मामले में 14वीं गिरफ्तारी, बार्क के पूर्व सीओओ को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट
Image Credit: Shortpedia
मुंबई क्राइम ब्रांच ने हाल ही में बार्क के पूर्व सीओओ को अरेस्ट किया। उनकी गिरफ्तारी फेक टीआरपी केस में हुई। इस मामले में यह 14वीं गिरफ्तारी है। रोमिल रामगढ़िया से पहले रिपब्लिक टीवी, बॉक्स सिनेमा और फक्त मराठी चैनल के कर्मचारियों को पुलिस ने अरेस्ट किया था। हालांकि कईयों की जमानत हो चुकी है। बता दें रामगढ़िया को स्थानीय अदालत ने 19 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा है।