नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों का माल बरामद
Image Credit: shortpedia
मुंबई के वाकोला में पुलिस ने नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। जानकारी के मुताबिक सैनिटाइजर बनाने वाली संस्कार आयुर्वेद नामक यह फैक्ट्री सिर्फ 8 दिन पहले खुली थी। पुलिस इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुंबई FDA ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली सैनिटाइजर भी बरामद किया है। नकली सैनिटाइजर 'मेड इन वकोला' नाम से बेचा जा रहा था।