मिराम के पिता बोले- चीनी सेना ने उनके बेटे को लातों से मारा, दिए इलेक्ट्रिक शॉक
Image Credit: Shortpedia
अरुणाचल प्रदेश से कथित रूप से चीनी सेना द्वारा अपहरण किए गए युवक मिराम तेरान के पिता ओपांग तेरान ने आरोप लगया है कि चीनी सेना ने उनके बेटे को मानिसक व शारीरिक यातनाएं दी हैं, इस कारण मिराम अभी भी सदमे में है। उन्होंने बताया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और इसके साथ-साथ मिराम को इलेक्ट्रॉनिक शॉक भी दिए गए है।