गोगोई पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी बहाल
Image Credit: Shortpedia
रंजन गोगोई पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी की SC में फिर बहाली हुई। उसके सभी एरियर क्लियर हुए। पिछले साल जांच के बाद गोगोई पर लगे आरोपों को बेबुनियाद करार दे दिया गया था। 2014 से SC में नौकरी शुरू करने वाली महिला 2018 में गोगोई के आवास पर बतौर जूनियर कोर्ट असिस्टेंट लगी थी। इसके बाद उसने गोगोई पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।