भारतीय नन मरियम को उनके निधन के 93 साल बाद दी गई संत की उपाधि, केरल में उत्सव का माहौल
Image Credit: loksatta
वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में आयोजित एक समारोह में कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने रविवार को भारतीय नन मरियम थ्रेसिया को संत की उपाधि प्रदान की। भारतीय नन को यह उपाधि उनके निधन के 93 साल बाद दी गई है। इस उपाधि के मिलने में बाद से ही केरल सहित पूरे कैथोलिक समुदाय में जश्न का माहौल बना हुआ है। मरियम के अलावा चार अन्य लोगों को भी यह उपाधि दी गई है।