गिर के जंगलों में लगी भीषण आग, 3 दिन तक तलाशेंगे जख्मी वन्यजीव
Image Credit: newsbytesapp
गुजरात के गिर के जंगलों में भीषण आग लगी। अमरेली के अभ्यारण्य पास लगी आग को बुझाने में 300 से अधिक लोगों की टीम लगी है। किसी शेर के झुलसने की जानकारी नहीं है। मितियाला वन्य जीव अभयारण्य के पास से आग लगनी शुरू हुई जो शनिवार तक बड़े हिस्से में फैल गई। करीब 250 एकड़ में फैला यह क्षेत्र विश्व में एशियाई शेरों की आखिरी पनाहगाह माना जाता है।