फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की सीएम योगी से मुलाकात, फिल्म सिटी पर हुई चर्चा
Image Credit: Shortpedia
यूपी में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने की घोषणा करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच बॉलीवुड को लेकर काफी देर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक मधुर भंडारकर भी अब उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण को लेकर सक्रिय होंगे। बता दें फिल्म सिटी की घोषणा के बाद कई फिल्मी हस्तियां योगी के एलान की सराहना कर चुके हैं।