ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की फ़िल्मों को मिलेगा ऑस्कर, कोरोना के चलते नियमों में बदलाव
Image Credit: shortpedia
सिनेमा के बड़े अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर ने कोरोना महामारी के चलते अपने नियमों में बदलाव किया है। अब नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो जैसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ होने वाली ओरिज़िनल फिल्म्स भी ऑस्कर में भाग ले सकेंगी। हालांकि यह नियम सिर्फ एक साल के लिए लागू होगा। जानकारी के मुताबिक 93वें एकेडमिक अवॉर्ड को लेकर एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड सांइस ने बदलाव की घोषणा की।