एलओसी के पास लगी आग, भारतीय सेना की चौकियों के पास बारूदी सुरंगों में विस्फोट जारी
Image Credit: Dainik Jagran
आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से पाकिस्तान द्वारा लगाई गई आग एलओसी करते हुए भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों तक पहुंची। आग पुंछ जिले के देगवार सेक्टर के सेरी इलाके में लगाई गई। इससे एलओसी पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गईं बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो रहे हैं। भारतीय जवान आग पर काबू पाने में जुटे। उपकरणों के भी जलकर नष्ट होने की आशंका है।