जम्मू-कश्मीर की निगीन झील पर लगी आग, 7 हाउसबोट जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
Image Credit: thegnskashmir
जम्मू-कश्मीर में आज निगीन झील पर आग लगी। इस दौरान 7 हाउसबोट जलकर राख हुईं। आग लगने पर किसी के हताहत होने की खबर अभी सामने नहीं आई है। आग लगने की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। निगीन क्लब के पिछले हिस्से में ये आग लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग से करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हुई।