डल झील में तैर रहीं 2 हाउसबोट्स में लगी आग, वजह अभी तक साफ नहीं
Image Credit: news18
श्रीनगर में डल झील में तैर रहीं 2 हाउसबोट्स में अचानक आग लगी। घाट नंबर 6 पर हुए हादसे में दोनों हाउसबोट्स जलकर खाक हुईं। एक हाउसबोट का नाम न्यूजीलैंड था जबकि दूसरे का नाम अपोलो 11 था। आग की वजह अभी तक साफ नहीं हुई। आपदा प्रबंधन टीम के सही समय पर मौके पर पहुंचने के कारण बड़ा हादसा टल गया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते हाउसबोट पर आग लगी।