सड़क निर्माण को लेकर असम और अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर हुई फायरिंग, बढ़ा तनाव
Image Credit: India Today
सड़क निर्माण को लेकर असम और अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर पर फायरिंग हुई। जिसके बाद दोनों राज्यों में तनाव बढ़ा। धेमाजी जिले के गोगामुख में विवादित खंड पर सड़क निर्माण को लेकर ये विवाद हुआ। एक ठेकेदार ने मौके पर हवा में गोलीबारी की थी। घटना बुधवार शाम हिम बस्ती इलाके में घटी। कथित तौर पर असम के स्थानीय ग्रामीणों ने अरुणाचल सरकार द्वारा सड़क के निर्माण में बाधा डाली।