अमेरिका में ओमिक्रॉन से पहली मौत, भारत में अब तक 174 लोग हुए संक्रमित
Image Credit: Shortpedia
ओमिक्रॉन वैरिएंट से अमेरिका में पहली मौत दर्ज हुई। इससे पहले ब्रिटेन में भी ओमिक्रॉन से एक मौत हो चुकी है। वहीं भारत में पांच राज्यों में सामने आए 19 मामलों के बाद देश भर में 174 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुके हैं। कल महाराष्ट्र में 31 ओमिक्रॉन संक्रमित डिस्चार्ज हुए। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 23 है। विदेश से इंदौर लौटे छह लोग संक्रमित निकले। उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए।