3 दशकों बाद से श्रीनगर में पहले मल्टीप्लेक्स को मिली मंजूरी
Image Credit: Shortpedia
कश्मीर में पहले मल्टीप्लेक्स को मंजूरी दे दी गई है। कश्मीर में DPS चला रहे और टक्साल हॉस्पिटैलिटी के प्रबंधक निदेशक विजय धर के परिवार को यह लाइसेंस मिला है। जल्द ही मल्टीप्लेक्स आरंभ करने के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें आतंकवाद के कारण कश्मीर घाटी में तीन दशकों से सिनेमाघर बंद पड़े हुए हैं। जमीन-इमारत की जांच के बाद इसकी मंजूरी दे दी गई।