महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन मरीज की मौत, देश का पहला मामला
Image Credit: Tribune India
महाराष्ट्र के पिपरी चिंचवड इलाके में एक 52 वर्षीय शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित ये शख्स पिंपरी चिंचवड के यशवंतराव चौहान हॉस्पिटल में भर्ती था। 52 वर्षीय शख्स हाल ही में नाइजीरिया से लौटा था और संक्रमित होने के बाद 28 दिसंबर को उसकी मौत पिंपरी चिंचवड के अस्पताल में हो गई। देश में ओमिक्रॉन मरीज की मौत का यह पहला मामला है।